BJP Minority Front Conference : 6 सितंबर को रायपुर में जुटेंगे बीजेपी पर एतबार करने वाले अल्पसंख्यक

BJP Minority Front Conference : 6 सितंबर को रायपुर में जुटेंगे बीजेपी पर एतबार करने वाले अल्पसंख्यक

BJP Minority Front Conference :

BJP Minority Front Conference :

प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित प्रदेश के दिग्गज साधेंगे कांग्रेस पर निशाना

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Minority Front Conference : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि आने वाले 6 सितंबर बुधवार को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रायपुर के शहीद स्मारक भवन में होना है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से अल्पसंख्यक मोर्चा के लगभग 2000 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने आगे बताया की इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी सहित अनेक भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

अल्पंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के इस प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने निर्देश पर सभी जिला प्रभारी सह प्रभारी अपने अपने प्रभार जिला में बैठक ले कर तैयारी कर रहे है साथ ही राजधानी रायपुर के सभी मोर्चा पधाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस आयोजन के लेकर काफी उत्साहित होकर तैयारी में लगे हुए है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *