BJP Mahila Morcha National President : वानथी श्रीनिवासन ने कहा भूपेश सरकार में महिलाएं त्रस्त

BJP Mahila Morcha National President : वानथी श्रीनिवासन ने कहा भूपेश सरकार में महिलाएं त्रस्त

BJP Mahila Morcha National President :

BJP Mahila Morcha National President :

0 महिला मोर्चा अध्यक्ष बोलीं केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो पैसा भेज रही वह उन तक नहीं पहुँच रही

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आईं BJP Mahila Morcha National President : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने पत्रकारों से कहा- महिला मोर्चा केंद्र से चल रही 15 प्रमुख महिला केंद्रित योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुँचाएगा। उन्होंने कहा जनसंपर्क एवं युवतीसंवाद सम्मेलनों के जरिए छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा में महिलाओं से भाजपा महिला मोर्चा संपर्क साधेगा।

भूपेश सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है, वह प्रदेश की महिलाओं तक नहीं पहुँच रही, प्रदेश सरकार ने हजारों महिलाओं को बेरोजगार कर दिया है।

श्रीनिवासन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शक्ति केन्द्रों तक जाकर हर एक महिला से संपर्क किया जाएगा और उनको केन्द्रीय योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ व देशभर में एक करोड़ महिलाओं से सम्पर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। सितंबर के महीने से विभिन्न जनसंपर्क अभियान एवं युवती सम्मेलनों के तहत छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से भाजपा महिला मोर्चा संपर्क साधेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश में युवा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन ट्रीटमेंट देने की शुरुआत की है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को भी चुना गया है जिससे छत्तीसगढ़ की महिलाओं मे इस बीमारी से बचने के लिए एक बहुत ही सशक्त पहल है। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को उद्यम शुरू करने एवं देश में नए महिला उद्यमी बनने में सहायता मिल रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केंद्र से चल रही 15 प्रमुख महिला केंद्रित योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुँचाएगा।

श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने ऱेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व-सहायता समूहों से छीनकर बीज निगम को सौंपा और प्रदेश की हजारों-हजार महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया। कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में किये गए शराब घोटाला, कोल घोटाला, भर्ती घोटाले जैसे विभिन्न भ्रष्टाचारों व ऐसे तमाम मुद्दों को भी महिलाओं तक भाजपा महिला मोर्चा पहुँचाएगा।

इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री आरती सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत,भाजपा प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, चम्पादेवी पावले, मंत्री भावना बोहरा, कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल भी उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed