शहर

BJP Mahila Morcha : 28, 29, 30 जून को होगी प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Mahila Morcha : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की 28, 29, 30 जून को प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर चंपारण में आयोजित की गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा आगामी कार्यक्रमों एवं प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने तैयारियों का जायजा लिया।

प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक (BJP Mahila Morcha) रखी गई जिसमें चंपारण शिविर के लिए 28, 29, 30 जून को होने वाले प्रदेश स्तरीय शिविर में राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्वकर्ता एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व कर्ता प्रशिक्षण शिविर  में विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण लेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री अपेक्षित है। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी और 2 दिन प्रशिक्षण शिविर होगा। इस शिविर का मूल उद्देश्य है कि भाजपा महिला मोर्चा अपने कार्यों को गतिशील दे सके व पार्टी की मूलभूत रीति-नीति नियम विचार आदि को लेकर आम नागरिक के बीच जा सके। प्रशिक्षण में संगठन को मजबूत करने एवं संगठन का विस्तार करने के संबंध में प्रशिक्षण देंगे तथा आने वाले समय में महिला मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर रखा गया है।

प्रशिक्षण शिविर में महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी, विधायक रंजना साहू प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, राम प्रताप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा गुप्ता दीपाली पांडे अधिवक्ता हाई कोर्ट प्राची पाटिल प्रांत प्रचारीका वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button