BJP Is Doing Puja To Cross 400 : मतगणना से पूर्व देवताओं के मानमनौवल में जुटी भाजपा

BJP Is Doing Puja To Cross 400 : मतगणना से पूर्व देवताओं के मानमनौवल में जुटी भाजपा

BJP Is Doing Puja To Cross 400 :

BJP Is Doing Puja To Cross 400 :

400 पार के लिए मंदिर में बैठकर यज्ञ कर रहे नेता, कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Is Doing Puja To Cross 400 : लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत से ज्यादा 400 पार के लिए भाजपा मतगणना से पूर्व देवताओं के मानमनौवल में जुट गई है। बीजेपी के दिग्गज ऐन मतगणना से 24 घंटे पहले राजधानी रायपुर के देवालय में यज्ञ, पूजा और आरती की। रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में महायज्ञ आहूत किया गया।

पूर्व निर्धारित इस धार्मिक और राजनीतिक आयोजन भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। नरेंद्र मोदी की तस्वीर और भाजपा के झंडे लगाकर हवन में संजू नारायण सिंह बैठे दिखे। 5 पंडित मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे और भाजपा नेता यज्ञ में आहूति दे रहे थे।

बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हिंदू और सनातन विरोधी

कांग्रेस के लोग हवन-पूजन का महत्व नहीं समझते हैं। उन्हें बस भ्रष्टाचार ही समझ आता है। इसलिए कांग्रेस के लोग हिंदू विरोधी-सनानत विरोधी बात करते हैं। ये लोग भगवान को मानते ही नहीं सिर्फ चुनाव आने पर मंदिर जाते हैं। यज्ञ हमारी परंपरा और संस्कृति है।

प्रदेश कांग्रेस बोली बीजेपी की विदाई सुनिश्चित है

कहा कि भगवान जनता के ऊपर अत्याचार करने वालों के खिलाफ रही है। भाजपा कुछ भी कर ले मोदी सरकार की विदाई सुनिश्चित हो गई है। हवन पूजन करने से भाजपा नेताओं के मन में बैठी नफरत और कटुता का नाश होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *