छत्तीसगढ़राजनीति

PM MODI DURG: प्रधानमंत्री मोदी ने की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ गरीबों को 2028 तक मुफ्त राशन, CM तो गुस्सा हो गए…

-दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में सभा का आयोजन

दुर्ग/नवप्रदेश। PM MODI DURG: दुर्ग लोकसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को आने वाले पांच के लिए और बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को भी जमकर घेरा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर घोटाला और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए वहीं प्रदेश में सट्टे का खेल चल रहा है। ये बाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्ग लोकसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेसियों ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा इन्होंनें उनके नाम से भी पैसा कमाएं है। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा ईडी ने 5 करोड़ रुपए पकड़े तो राज्य के सीएम गुस्सा हो गए। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी ये विशाल जनसभा इसका उदाहरण है। इस बार प्रदेश में भाजपा रिकार्ड बनाएगी।

कल ही ईडी ने आरोप लगाया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए। कांगे्रेस अब देश ही नहीं दुबई में बैठ कर भी घोटाले कर रही है। ईडी ने 5 करोड़ पकड़ा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए है। ईडी तो अपना काम कर रही है। किसी भी भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस घोटाले, घपले और भ्रष्टाचार कर दिल्ली दरबार में पैसा पहुंचाती है।

Related Articles

Back to top button