Site icon Navpradesh

BJP General Secretary : तरुण चुग बोले- राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना रविंद्र चौबे की बुद्धि पर प्रश्नचिन्ह

BJP General Secretary: Tarun Chugh said - Comparing Rahul Gandhi with Lord Ram is a question mark on Ravindra Choubey's intelligence

BJP General Secretary

राजनांदगांव/नवप्रदेश। BJP General Secretary : छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बयान को हास्यास्पद बताया है।

चुग ने राहुल गांधी की भगवान रात और शंकराचार्य से तुलना को लेकर रविंद्र चौबे के बयान पर कहा कि उनकी उनकी बुद्धिमता पर यह प्रश्नचिन्ह है। राष्ट्रीय महामंत्री चुग भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं।

सोमानी स्थित एक होटल में युवा मोर्चा का 29,30 और 31 जनवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री चुग ने कहा कि, भगवान राम का अपमान कहीं उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है, तो कहीं बिहार में। भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से की जा रही है। ऐसा नहीं करना चाहिए। भगवान राम पूज्यनीय हैं। उनकी तुलना किसी से होना संभव ही नहीं है। कांग्रेस के नेता ऐसा बयान देने से पहले सोचें। यह किसी को भी शोभा (BJP General Secretary) नहीं देता है।

Exit mobile version