Skip to content
January 7, 2026
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Tumblr
Navpradesh

Navpradesh

Navpradesh

Navpradesh

  • Home
  • ई-पेपर
  • दुनिया
  • देश
  • छत्तीसगढ़
    • शहर
  • मध्यप्रदेश
  • झारखंड
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • जॉब्स
  • राशिफल
  • अन्य
    • ट्रेंडिंग
    • स्वास्थ्य
    • चाणक्य नीति
    • प्रशासनिक
    • विशेष आलेख
    • संपादकीय
    • आज बेबाक़
    • लाइफस्टाइल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • BJP Corporation Demonstration : निगम है बहाना सत्ता है निशाना… जोन दफ्तरों पर हंगामा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • शहर

BJP Corporation Demonstration : निगम है बहाना सत्ता है निशाना… जोन दफ्तरों पर हंगामा

August 26, 2021 navpradesh
BJP Corporation Demonstration: Corporation is excuse, power is target... Ruckus at zone offices

BJP Corporation Demonstration

महापौर का जवाब- 15 साल में नहीं किया अब चाहते हैं कि 2 साल में सब कुछ हो जाए

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Corporation Demonstration : अब डेंगू की राजनीति चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को सभी 10 नगर निगम जोन कार्यालयों में पहुंकर शहर के आधे-अधूरे विकास के मुद्दे पर नगर निगम को कोसा।

इनमें पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी शामिल थे। सभी जगहों पर बड़ी तादाद में भाजपा पार्षद और इलाके के स्थानीय कार्यकर्ता पहुंचकर नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के बाद सभी जोन कमिश्नरों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

BJP Corporation Demonstration: Corporation is excuse, power is target... Ruckus at zone offices

भाजपा समय के प्रोजेक्ट का उद्घाटन, नया काम कुछ नहीं : बृजमोहन अग्रवाल

बीजेपी कार्यकताओं व नेताओं ने नगर निगम के बहाने सरकार को भी घेरा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जोन कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि अब तक रायपुर में एक भी नया कुछ काम नहीं हुआ है। बल्कि भाजपा सरकार के वक्त जो प्रोजेक्ट थे उनका ही उद्घाटन करके ख्याति बटोरने और फोटो खिंचवाने में लगा है।

इस दौरान भाजपा के प्रदर्शनकारियों (BJP Corporation Demonstration) ने अपने हाथ में तख्ती ले रखी थी जिस पर लिखा था- शहर डेंगू की समस्या से त्रस्त, महापौर फोटो में मस्त, शहर की सड़कों पर गड्डा है, निगम भ्रष्टाचार का अड्डा है। उन्होंने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं और विकास के कामों पर नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। सिर्फ चौक-चौराहों पर लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। जबकि लोगों ने शहर के विकास के लिए महापौर और कांग्रेस के पार्षदों को चुना था।

BJP Corporation Demonstration: Corporation is excuse, power is target... Ruckus at zone offices

चुनावी घोषणापत्र में वादा करें पूरा : श्रीचंद सुंदरानी

भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि संपत्ति कर को आधा करेंगे। इस बात को अब तक पूरा नहीं किया गया। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द नगर निगम प्रशासन संपत्ति कर को हाफ किए जाने वादा पूरा करें। शहरों में शराब बंदी को लागू किया जाए। गंदगी की वजह से डेंगू जैसी बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। मगर महापौर तस्वीरें खिंचवाने में ही व्यस्त रहते हैं।

विपक्ष 15 वर्षों का काम 2 वर्षों में ही पूरा करना चाहते है: महापौर एजाज ढेबर

भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन (BJP Corporation Demonstration) के जवाब में महापौर एजाज ढेबर ने भी निगम मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस ली। महापौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी सरकार छत्तीसगढ़ में 15 साल तक रही, वो अब 2 साल की सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ अचानक हो जाए। हम चाहते तो कोरोन का बहाना बनाकर काम रोक सकते थे, मगर इस दिक्कत के बाद भी शहर में कई विकास कार्य हुए हैं। जब कांग्रेस के किरणमई नायक, प्रमोद दुबे महापौर थे तो राज्य में सरकार भाजपा की थी और इन्हें काम नहीं करने दिया जाता था। बघेल सरकार ने मेरे कार्यकाल में शहर के विकास से जुड़े हर काम को करने में मदद दी है।

Tags: BJP Corporation Demonstration, chief minister Bhupesh Baghel, Mayor Ejaz Dhebar, memorandum submitted, zone commissioners

Continue Reading

Previous SC से जीपी सिंह को मिली बड़ी राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी, सरकार को देना है ये जवाब…..
Next District Visit : अपर मुख्य सचिव का औचक निरीक्षण… गौठान से स्कूल तक किया मुआयना
× Popup Image

More Stories

  • छत्तीसगढ़

Judicial System Burden : CJI का केंद्र सरकार से तीखा सवाल, स्पेशल कानून बनाते समय उसका असर क्यों नहीं सोचते

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Mahatari Vandana Yojana E-KYC : महतारी वंदना योजना के तहत 4.18 लाख का ई-केवायसी लक्ष्य, इतने हजार हितग्राही अभी भी वंचित

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब्स

Unemployment : छत्तीसगढ़ में 11.39 लाख बेरोजगार, महिलाओं का दबदबा, 12वीं पास सबसे ज्यादा

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब्स

Professor Recruitment : छत्तीसगढ़ में 595 प्रोफेसर भर्ती के लिए साक्षात्कार जल्द, CGPSC ने हाईकोर्ट से मांगा सुरक्षा आश्वासन

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Urban Development : रायपुर में 232 एकड़ में नई नगर विकास योजना का प्रकाशन

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Republic Day Parade 2026 : पहली बार सेना की पशु टुकड़ी कर्तव्य पथ पर दिखाएगी अद्भुत करतब

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • संपादकीय: अब डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान
  • Anushka Munda : फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का मुंडा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात
  • Judicial System Burden : CJI का केंद्र सरकार से तीखा सवाल, स्पेशल कानून बनाते समय उसका असर क्यों नहीं सोचते
  • Women Cricketer Kranti Gaur : महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की नौकरी बहाल, मुख्यमंत्री ने वादा निभाया
  • Mahatari Vandana Yojana E-KYC : महतारी वंदना योजना के तहत 4.18 लाख का ई-केवायसी लक्ष्य, इतने हजार हितग्राही अभी भी वंचित

You may have missed

  • संपादकीय

संपादकीय: अब डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान

January 7, 2026 Navpradesh Desk
  • झारखण्ड

Anushka Munda : फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का मुंडा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Judicial System Burden : CJI का केंद्र सरकार से तीखा सवाल, स्पेशल कानून बनाते समय उसका असर क्यों नहीं सोचते

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • मध्यप्रदेश

Women Cricketer Kranti Gaur : महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की नौकरी बहाल, मुख्यमंत्री ने वादा निभाया

January 6, 2026 Navpradesh Desk
  • छत्तीसगढ़

Mahatari Vandana Yojana E-KYC : महतारी वंदना योजना के तहत 4.18 लाख का ई-केवायसी लक्ष्य, इतने हजार हितग्राही अभी भी वंचित

January 6, 2026 Navpradesh Desk

CONTACT US

Founder Editor: Yashwant Dhote.

1st Floor, Block 9 – Plot No. 1/1, Agradoot Press Complax, Rajbandha Maidan, Near BJP District Office, Mohdapara, Raipur, Chhattisgarh Pin:492001
Phone: 0771 3526755

Mobile: 9165788999

 

Recent Posts

  • संपादकीय: अब डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान
  • Anushka Munda : फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का मुंडा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात
  • Judicial System Burden : CJI का केंद्र सरकार से तीखा सवाल, स्पेशल कानून बनाते समय उसका असर क्यों नहीं सोचते
  • Women Cricketer Kranti Gaur : महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता की नौकरी बहाल, मुख्यमंत्री ने वादा निभाया

Subscribe Nav Pradesh Tv

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
  • Tumblr
Copyright © 2010-2024.Nav Pradesh News Network(P) Ltd.