BJP Core Committee Reorganization : भाजपा में बड़ा फेरबदलव…रिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी…कोर कमेटी में भी बदलाव तय…

BJP Core Committee Reorganization : भाजपा में बड़ा फेरबदलव…रिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी…कोर कमेटी में भी बदलाव तय…

BJP Core Committee Reorganization

BJP Core Committee Reorganization

BJP Core Committee Reorganization : साय मंत्रिमंडल में विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद अब भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लंबे समय से सक्रिय लेकिन पद से वंचित वरिष्ठ नेताओं को अब संगठनात्मक जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें से कई नेताओं को संभागीय प्रभारी और मोर्चा-प्रकोष्ठों का दायित्व सौंपा जा सकता है। साथ ही प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी का पुनर्गठन भी होने जा रहा है।

बुधवार को सीएम हाउस में हुई अहम बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(BJP Core Committee Reorganization), प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और डिप्टी सीएम अरुण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

अनुभव का लाभ संगठन को

सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल, प्रेमप्रकाश पांडेय, गौरीशंकर अग्रवाल, लाभचंद बाफना, सुभाऊ कश्यप और छगनलाल मुंदड़ा जैसे नामों पर चर्चा हुई है। ये सभी नेता पहले संगठन और सत्ता दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन मौजूदा पदाधिकारियों की सूची में शामिल नहीं हैं। भाजपा अब इन्हें फिर से जिम्मेदारी देकर संगठन में अनुभव और संतुलन का संदेश देना चाहती है।

कार्यसमिति और निगम-मंडलों में नए नाम

प्रदेश कार्यसमिति में 50 से अधिक नए नाम शामिल किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा, निगम-मंडलों की नई सूची भी तैयार कर ली गई है। उपाध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं अंतिम दौर में हैं। जिन नेताओं को संगठन में स्थान(BJP Core Committee Reorganization) नहीं मिलेगा, उन्हें इन निकायों में समायोजित करने की योजना है।

विदेश दौरे से लौटने पर ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय फिलहाल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। उनके लौटने के बाद ही भाजपा संगठनात्मक फेरबदल और निगम-मंडलों की सूची सार्वजनिक करेगी। माना जा रहा है कि यह कदम पार्टी में संतुलन और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के लिए उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed