Site icon Navpradesh

BJP & Congress Lok Sabha Elections 2024 : BJP के चुनावी कार्यालय का CM ने किया उद्घाटन; अब कांग्रेस का ‘हमारा बूथ-करेंगे मजबूत’ अभियान

PCC Chief Baij Thanked The Voters :

PCC Chief Baij Thanked The Voters :

रायपुर/नवप्रदेश। BJP & Congress Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा-कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। BJP के चुनावी कार्यालय का CM ने आज उद्घाटन किया। इसके साथ ही अब कांग्रेस ने भी ‘हमारा बूथ-करेंगे मजबूत’ अभियान से आगाज़ करने की तैयारी में हैं। भाजपा द्वारा रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए केंद्रीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन आज 30 जनवरी को किया गया।

CM विष्णुदेव साय ने रायपुर में दोपहर 12 बजे डागा टॉवर, राजभवन के पास सिविल लाइन में कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर सांसद सुनील सोनी समेत साय केबिनेट के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।

अब की बार 400 पार का लक्ष्य भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है। रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल और मेल मिलाप जरूरी है। इसी को ध्यान में रखकर प्रत्याशी की घोषणा के पहले लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही एक्टिव मोड में आ चुकी है। BJP मंगलवार को रायपुर में केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुरू कर रही है, वहीं कांग्रेस ‘हमारा बूथ, करेंगे मजबूत’ अभियान का आगाज करने जा रही है। इसके साथ ही भाजपा एक बार फिर मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी।

इन मुद्दों पर BJP मांगेगी वोट

भाजपा लोकसभा चुनाव में स्थानीय सरकार के काम-काज के साथ केंद्र की मोदी सरकार के कामों को जनता के बीच जाकर गिनाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, धारा 370 खत्म करना, राम मंदिर निर्माण, काेराेना काल में दवाएं, राशन पहुंचाना जैसे मुद्दे बीजेपी शामिल करेगी।

https://twitter.com/Navpradesh/status/1752264202969059407

Exit mobile version