BJP-Cong Clash Mahtari Vandana Yojana : कांग्रेस बोली फर्जी फार्म, बीजेपी ने कहा- यह मोदी की गारंटी

BJP-Cong Clash Mahtari Vandana Yojana : कांग्रेस बोली फर्जी फार्म, बीजेपी ने कहा- यह मोदी की गारंटी

BJP-Cong Clash Mahtari Vandana Yojana :

BJP-Cong Clash Mahtari Vandana Yojana :

कांग्रेस का सवाल; फार्म कौन से विभाग में किस सक्षम अधिकारी के पास जमा होगा यह नहीं पता, बीजेपी का तंज कांग्रेस की एक ही महतारी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP-Cong Clash Mahtari Vandana Yojana : कांग्रेस ने योजना पर कई सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह फार्म ही फर्जी है। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा, अकबर क्या जानें महतारी वंदन, भाजपा देगी 50 हजार करोड़, यह मोदी गारंटी है।

वन मंत्री मो.अकबर और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश देवांगन ने कहा महतारी वंदन योजना के नाम पर बीजेपी गुमराह कर रही है। अकबर बोले- छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही। केंद्र के इशारे पर फर्जी फॉर्म भरा रहे हैं भाजपाई।

कहीं भी यह फार्म में नहीं लिखा गया है। तीसरी बात यह है कि 20 विधानसभा चुनाव में चुनाव हो चुके है, उन विधानसभा में यह फार्म क्यों नहीं भरवाया जा रहा है? महतारी वंदना योजना यह भारतीय जनता पार्टी की ओर से विज्ञापित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में किसी भी विभाग में इस प्रकार की योजना संचालित नहीं है। दूसरी बात यह है कि यह फार्म कौन से विभाग में जमा किया जायेगा। सक्षम अधिकार कौन है, जिसके सामने यह प्रस्तुत किया जावेगा।

क्योंकि उन विधानसभा चुनाव हो चुके है इसलिये भाजपा चुनाव और वोट मांगने के लिये यह योजना चलाया जा रहा है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री अकबर और गिरीश देवांगन ने कहा पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिखाया।

बोले- कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है।

कांग्रेस आज भी एक ही महतारी का वंदन कर रही : बीजेपी

प्रदेश संगठन अध्यक्ष अरुण साव बोले कांग्रेस ने महतारी वंदन तो किया नहीं। वह तो महिलाओं का शोषण करने में भरोसा करती है। महतारी वंदन योजना तो हम संचालित करेंगे।

भाजपा की सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को माह में एक हजार, यानी साल में 12 हजार मतलब 5 साल में 60 हजार रुपये देंगे।

कांग्रेस का इस योजना से हाजमा बिगड़ गया है। जब भी महिलाओं के सम्मान, महतारी वंदन की बात आती है तो कांग्रेस को कोफ्त होती है।

आज भी कांग्रेस एक ही महतारी का वंदन कर रही है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की हर महतारी का वंदन करने 50 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करेगी।

यह भाजपा का संकल्प है। मोदी जी की गारंटी है। भाजपा अपनी महतारी वंदन योजना लेकर छत्तीसगढ़ की महतारी, बहनों, बेटियों, बहुओं तक जा रही है तो कांग्रेस और खास तौर पर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के संयोजक अकबर को कष्ट हो रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *