BJP Central Election Committe : बैठक में मंथन, टिकट के लिए कोई तयशुदा फार्मूला नहीं

BJP Central Election Committe : बैठक में मंथन, टिकट के लिए कोई तयशुदा फार्मूला नहीं

BJP Central Election Committe :

BJP Central Election Committe :

0 पूर्व मुख्यमंत्री रमन बोले; सितंबर अंत तक घोषित होंगे भाजपा प्रत्याशियों के नाम

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Central Election Committe : बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह वापस लौट आए हैं। माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, बैठक में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा हुई है। विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी इस बार पहले ही घोषित कर दिए जाएंगे।

अगस्त से शुरू होकर सितंबर अंत तक प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।उन्हों ने कहा कि, पार्टी ने ऐसा निर्णय इसलिए लिया है कि, प्रत्याशियों को पर्याप्त समय मिले, ये लक्ष्य रखा गया है।

प्रत्याशी चयन के फार्मूले लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, फार्मूला कुछ होता नहीं है। अलग-अलग सर्वे होते हैं, संगठन से नाम आता है। पार्टी खुद सर्वे करवाती है, उसके आधार पर पैनल तैयार किया जाता है।

कांग्रेस के बयान कि, भाजपा में किसी की टिकट तय नहीं है, पर डा. रमन सिंह ने कहा- केंद्रीय चुनाव समिति जब मुहर लगाती है, तभी टिकट फाइनल मानी जाती है। हमारी पार्टी में सब कुछ प्रक्रिया के तहत होता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *