लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

BJP and NDA's historic victory in Lok Sabha elections: Deputy Chief Minister Arun Sao

Deputy Chief Minister Arun Sao

  • -1962 के बाद लगातार तीसरी बार किसी प्रधानमंत्री को मिला जनादेश, पीएम मोदी की यह बड़ी उपलब्धि
  • -दक्षिण भारत में भी खिला कमल, 6 राज्यों में किया क्लीन स्वीप
  • -ओडिशा में चला मोदी मैजिक, जय जगन्नाथ वाली बनाएंगे सरकार
  • -जिनके भरोसे पूरा छत्तीसगढ़ लड़ी कांग्रेस, वो खुद की सीट नहीं बचा पाए

रायपुर/नवप्रदेश। Deputy Chief Minister Arun Sao: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से लोकसभा चुनाव नतीजे पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में 1962 के बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार जनादेश मिला है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। ये पीएम मोदी जी की बड़ी उपलब्धि है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ में भी भाजपा की बड़ी जीत हुई है। 11 में से 10 सीटें बीजेपी के खाते में आई है। यहां कांग्रेस ने अपने सारे दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन जनता ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को पराजित कर दिया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करारी हार हुई। वहीं उनके गृह जिले दुर्ग में भी कांग्रेस की हार हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, जिन राज्यों में भाजपा (Deputy Chief Minister Arun Sao) की सीटें नहीं थी, वहां भी जीत हुई है। दक्षिण भारत के केरल में भाजपा को जीत मिली है। वहीं आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने 3 सीटें जीती है। इसके अलावा दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल, त्रिपुरा की सभी सीटें जीती है। ओडिशा के 21 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं 147 विधानसभा में से 78 सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

श्री साव ने कहा कि, ओडिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के काम का खासा असर हुआ है। महतारी वंदन योजना की तरह सुभद्रा योजना, 3100 रुपए में धान खरीदी के वादे पर जनता ने विश्वास जताया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *