खेलछत्तीसगढ़

Chhattisgarh IPL : छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी, मुख्यमंत्री को आरसीबी का आधिकारिक जर्सी भेंट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Chhattisgarh IPL) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर RCB के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने रायपुर को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि आईपीएल जैसी बड़ी लीग के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। साथ ही इससे पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

https://youtu.be/5wzhZtXTIoo

राज्य सरकार ने खेल आयोजनों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण, स्टेडियम अपग्रेडेशन, सुरक्षा प्रबंधन और युवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य के खेल वातावरण को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह और भागीदारी बढ़ाने में सहायक होगी।

इस अवसर पर RCB प्रतिनिधियों ने कहा कि रायपुर में आईपीएल मैच के आयोजन से टीम और स्थानीय खेल समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ेगी, और राज्य के लिए यह खेल पर्यटन को बढ़ावा देने का सुनहरा अवसर है।

Related Articles

Back to top button