Site icon Navpradesh

Bird Flu in Balod : गिधाली से लगा 1 किमी का एरिया संक्रमित जोन घोषित, पोल्ट्रीफार्म कर्मी……

bird flu in balod, bird flu in chhattisgarh, navpradesh,

bird flu in balod

Bird Flu in Balod : इस दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को मारकर इन्हें वैज्ञानिक तरीके से दफनाया जाएगा।

बालोद/नवप्रदेश। Bird Flu in Balod : बालोद जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। बालोद जिले के अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयाी ने नवप्रदेश को बताया कि गिधाली गांव व इसके आसपास के एक किमी के क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को मारकर इन्हें वैज्ञानिक तरीके से दफनाया जाएगा। आवागमन को भी नियंत्रित किया जाएगा। बाहर के लोगों को गांव में व गांव के लोगों के बाहर जाने पर कंट्रोल किया जाएगा।

10 किमी का क्षेत्र सर्विलांस में

जबकि गिधाली से 10 किमी तक के एरिया को निगरानी में रखा गया है। इस क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग के कर्मी जाकर मुर्गियों की जांच करेंगे तथा लक्षण पाए जाने पर उनके सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इस आशय का फैसला जिला कलेक्टर द्वारा रात 8:30 बजे बुलाई गई बैठक में लिया गया। इसके साथ ही न तो बालोद जिले में बाहर की मुर्गियों व अंडों को परिवहन कर लाया जा सकेगा, न ही यहां से दूसरे जिलों में मुर्गियों व अंडों का परिवहन हो सकेगा। गिधाली व इसके आसपास के 10 किमी के क्षेत्र में मुर्गा, मुर्गी व अंडों के क्रय विक्रय पर भी रोक लगा दी गई है। जिस पोल्ट्रीफार्म की मुर्गियों में बर्ड फ्लू (bird flu in balod) की पुष्टि हुई है वहां काम करने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

Exit mobile version