छत्तीसगढ़

Bilaspur Income Tax Raid : बिलासपुर में कोल कारोबार पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, फिल ग्रुप के कई ठिकानों पर एक साथ छापा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी (Bilaspur Income Tax Raid) जगत में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने कोल कारोबार से जुड़े फिल ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

https://youtu.be/v_K7TbtZ6Mw

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम SIR (Survey, Inspection & Raid) के तहत सर्वे कार्रवाई कर रही है। टीम जिन वाहनों से मौके पर पहुंची, उन पर SIR के स्टीकर लगे हुए थे, ताकि कार्रवाई को गोपनीय रखा जा सके। विभाग की अलग-अलग टीमें एक साथ कई स्थानों पर जांच में जुटी हुई हैं।

ऑफिस, फैक्ट्री और आवासीय परिसरों में जांच

आयकर विभाग की कार्रवाई फिल ग्रुप के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य कार्यालय, रामा वर्ल्ड स्थित मालिक के आवास सहित फैक्ट्री और अन्य व्यावसायिक परिसरों (Bilaspur Income Tax Raid) में चल रही है। इन ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेज, बैंक खातों, टैक्स रिकॉर्ड, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य अहम फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं, जो कोल ट्रेडिंग सेक्टर में एक जाना-पहचाना नाम माने जाते हैं। आयकर विभाग की टीम उनके कारोबारी लेन-देन और आय से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और बाहरी व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दोपहर से अधिकारी दस्तावेजों के मिलान और डिजिटल डेटा की जांच में जुटे हुए हैं।

https://youtu.be/U4tPRkvCCs0

फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान (Bilaspur Income Tax Raid) जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टैक्स अनियमितताओं और बड़े वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर यह सर्वे/रेड की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस कार्रवाई में क्या-क्या अहम खुलासे सामने आते हैं। फिलहाल आयकर विभाग की टीम फिल ग्रुप से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button