छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Judiciary : राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, न्यायिक सेवा में चयन पर दी बधाई

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने आज विधानसभा परिसर (Chhattisgarh Judiciary) स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है। उन्होंने कहा कि न्यायिक सेवा में आने वाले सभी अधिकारियों के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षु न्यायाधीश निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक (Chhattisgarh Judiciary) निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ ही न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव Sushma Sawant और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक Nidhi Sharma Tiwari सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button