छत्तीसगढ़

Fund Transfer Ceremony : धान से तौले गए सीएम विष्णुदेव साय, 10 हजार करोड़ की अंतर राशि पर किसानों का आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में प्रदेश भर से आए किसानों ने धान से तौलकर अभिनंदन (Fund Transfer Ceremony) किया। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पहले किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर अन्नदाताओं ने आभार जताया।

https://www.youtube.com/watch?v=Ggxys5GNSkw

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं और उनकी समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से अंतर राशि का अंतरण किया जाएगा और प्रदेश के सभी विकासखंडों में इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक (Fund Transfer Ceremony) है। इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड जैसी व्यवस्था ने किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के प्रयास भी जारी हैं, जिससे सिंचाई का रकबा बढ़ा है।

https://www.youtube.com/watch?v=-gxWMOHlnCQ

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित विभिन्न जिलों से आए किसान उपस्थित (Fund Transfer Ceremony) रहे। किसानों ने कहा कि धान की अंतर राशि समय पर मिलने से उन्हें खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button