Bilaspur में BMW में फर्राटा भर रहे थे ये, पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुके, फिर....

Bilaspur में BMW में फर्राटा भर रहे थे ये, पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुके, फिर….

bilaspur, bmw youths, police register case against youth for rash driving, navpradesh,

bilaspur, bmw

बिलासपुर/नवप्रदेश। बिलासपुर (bilaspur) शहर में बीएमडब्ल्यू (bmw) में बेवजह फर्राटा भर रहे युवकों (youths) पर पुलिस (police register case against youth for rash driving) ने शुक्रवार को सुबह-सुबह कार्रवाई की है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर (bilaspur) के  सिरगिट्टी पुलिस को मंगला चौक से एक बीएमडब्ल्यू (bmw) के तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर तिफरा की ओर भागने की सूचना मिली।

इस तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (bmw) कार को बजरंग होटल के पास तैनात जवानों द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें सवार युवकों ने कार नहीं रोकी। कार सवार युवक इसे और तेजी से तिफरा बस्ती की ओर तेजी से भगाने लगे।

इन युवाओं पर दर्ज हुआ केस

जिसके चलते पुलिस (police register case against youth for rash driving) पेट्रोलिंग बल द्वारा इसका पीछा शुरू कर दिया गया। पेट्रोलिंग बल ने आखिरकार इसे घुरू अमेरी मार्ग पर रोक लिया। पुलिस ने इसमें सवार 3 युवकों- सिद्धान्त चोपड़ा पिता नवीन चोपड़ा उम्र 21 वर्ष मसानगंज, आकेश लदेर पिता शैलेन्द्र लदेर उम्र 23 वर्ष तिफरा, दीपक तल्यानी पिता मनहर लाल तल्यानी उम्र 21 वर्ष जरहाभाठा को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों पर तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना मास्क पहने बेवजह घूमते पाए जाने पर इनके खिलाफ अपराध क्रमांक 169/20 धारा 188,279 ipc 183,184 mv एक्ट कायम कर  इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उल्लंघन करने वालों की आरती उतार चुकी है पुलिस

बता दें छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण को रोकने व इससे बचाव के लिए हर सख्ती भी बरती जा रही है। इस क्रम में बिलासपुर पुलिस काफी चर्चा में भी रही। लॉकडाउन के पहले चरण में इसका उल्लंघन करने वालों पर कभी डंडे भी चलाए तो कभी ऐसे लोगों के नहीं मानने पर पुलिस अफसरों की बीच सड़क पर चंदन का तिलक लगाकर इनकी आरती भी उतारी गई।  

https://www.youtube.com/watch?v=KV87wwTliVg

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *