स्वास्थ्य

कृषि मंत्री चौबे सहारा अस्पताल में भर्ती, बिलासपुर विधायक शैलेष लखनऊ पहुंचे

नवप्रदेश संवाददाता
बिलासपुर। चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश गए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की तबीयत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय श्री चौबे की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही रायबरेली से तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गये। जहां उन्होंने डाक्टरों से मिलकर मंत्री रविंद्र चौबे की तबीयत का हाल जाना। शैलेष पांडेय कल चुनाव प्रचार के दौरान रायबरेली में रविंद्र चौबे के साथ ही मौजूद थे। चुनाव प्रचार के सिलसिले में शैलेष पांडेय कल रायबरेली में ही रूक गये, जबकि रविंद्र चौबे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ रवाना हो गये। अचानक तबीयत बिगडऩे की जानकारी मिलते ही शैलेष पांडेय तत्काल रायबरेली से लखनऊ के लिए रवाना हो गये। सहारा अस्पताल में अभी मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button