छत्तीसगढ़

नक्सलियों के डर से छह दिन पुरानी घटना आज आई सामने

राजेश झाड़ी

◾माड़ से लगे बीजापुर के इतामपारा और बिरयाभूमि में दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट।

बीजापुर नवप्रदेश। नक्सलियों ने बीजापुर में दो ग्रामीण की हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में आज से छह दिन पहले नक्सली बीजापुर भैरमगढ़ के इतामपारा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मुखबिरी का आरोप लगाते मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना छह दिन पुरानी घटना है। नक्सलियों ने ग्रामीणों को पुलिस को किसी भी प्रकार की जानकारी देने से जान से मारने की धमकी दी थी।

बताया जा रहा है कि, एक ग्रामीण को सिर्फ इसलिए मौत दे दी क्योंकि वह सहायक आरक्षक का भाई है।

भैरमगढ़ थानाक्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी के संबंध में बीजापुर एसपी गोवर्धन ठाकुर से बात की तो उन्होंने कहा है कि इस घटना की हमे कोई जानकारी नहीं आया है।इसकी तस्दीक की जाऐगी

Related Articles

Back to top button