Bijapur Maoist Attack : बीजापुर में नक्सली आतंक…माओवादियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से ली जान…

Bijapur Maoist Attack
बीजापुर में माओवादियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। दहशत में डूबा तर्रेम क्षेत्र, पुलिस जांच में जुटी।
Bijapur Maoist Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी हिंसा ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई और बड़ा तर्रेम गांवों में 20-21 जुलाई की रात अज्ञात माओवादियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान कवासी जोगा (उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी छुटवाई) और मंगलू कुरसम (उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी बड़ा तर्रेम) के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 4 से 5 हथियारबंद माओवादी(Bijapur Maoist Attack) देर रात गांव में पहुंचे और दोनों ग्रामीणों को अगवा कर लिया। कुछ ही देर बाद धारदार हथियारों से दोनों की निर्ममता से हत्या कर दी गई।
सूचना मिलने के बाद तर्रेम थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है और घटना की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कायराना वारदात(Bijapur Maoist Attack) को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।