छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय कामगार कांग्रेस के जिला इकाई के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बाँटे राजमस्त्रि किट

◾विक्रम शाह मंडावी ने राजमस्त्रियो को बाँटे राजमिस्री किट

बीजापुर – नवप्रदेश । स्थानीय विधायक निवास बीजापुर में बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष माननीय विक्रम शाह मंडावी जी ने अखिल भारतीय कामगार कांग्रेस जिला इकाई बीजापुर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ज़िले के राजमस्त्रियों को राजमस्त्रि किट बाँटे और राजमस्त्रियों का हौसला बढ़ाया इस अवसर में ज़िले के राजमस्त्रियों के अलावा अखिल भारतीय कामगार कांग्रेस जिला इकाई बीजापुर के जिला अध्यक्ष सदाशिव राना के अलावा कामगार कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़ी संख्या में उपस्थित थे। राजमस्त्रियों को बाँटे गये किट में प्रमुख रूप से हेलमेट, जूता, मोज़ा, करनी, हथौड़ी, चैनी, लाइन डोरी, हाथ ग्लोब, हाफ़ कोट, गोली धागा, लेवल पाइप, चस्मा आदि ज़रूरी सामग्री है।विधायक विक्रम शाह मंडावी ने उपस्थित राजमस्त्रियों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button