राजनीति

Bihar NITISH Cabinet Expansion : बिहार सरकार में कैबिनेट का विस्तार, BJP से 12, JDU से 9 मंत्री बनाए गए

नवप्रदेश डेस्क। Bihar NITISH Cabinet Expansion : बिहार की नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार काे किया गया। मंत्रीमंडल में बीजेपी के 12 और जेडीयू के 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजभवन में मौजूद रहे। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को शपथ दिलाने की शुरुआत कर दी है।

इन्हें बनाया गया मंत्री

0 माहेश्वर हजारी: माहेश्वर हजारी जेडीयू के कोटे से मंत्री बने हैं। समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

0 नितिन नवीन: नितिन नवीन बिहार के कद्दावर भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। पटना की बांकीपुर सीट से लगातार चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को शिकस्त दी थी।

0 दिलीप कुमार जायसवाल: दिलीप कुमार जायसवाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। बीजेपी में पिछड़ा समाज के नेता के तौर पर पहचान रखते हैं।

0 नीतीश मिश्रा: नीतीश मिश्रा बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं। मिथिलांचल क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं। बीजेपी के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में शुमार हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

0 मदन सिंह: मदन सिंह दरभंग के बहादुरपुर सीट से चुनाव जीते हैं। जिला परिषद का अध्यक्ष रह चुके हैं। अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। मल्लाह समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। जेडीयू नेता संजय झा के करीबी हैं। 2019 में जेडीयू में जॉइन हुए। पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

0 लेसी सिंह: लेसी सिंह पूर्णिया की धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती हैं। नीतीश कुमार के सिपहसलारों में एक नाम लेसी सिंह का भी आता है। बीते 24 साल में कभी भी हार का सामना नहीं किया। महिला आयोग के अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पिछली सरकार में भी मंत्री थीं।

0 अशोक चौधरी: नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और जेडीयू के महादलित नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। साल 2000 में पहली बार बरबीघा सीट से विधायक बने थे। जेडीयू में आने से पहले कांग्रेस में थे।

0 नीरज बबलू अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर हैं। राजपूत जाति से हैं और सुपौल की छातापुर सीट के विधायक हैं। दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं। पहली बार साल 2005 में राघोपुर सीट से चुनाव जीते थे।

0 मंगल पांडे: मंगल पांडे विधान परिषद सदस्य हैं। बिहार बीजेपी का जाना-मान चेहरा हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। बिहार बीजेपी में एक प्रमुख ब्राह्मण नेता की पहचान रखते हैं।

0 रेणु देवी: रेणु देवी बेतिया से विधायक है। इस विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीत चुकी है। पहली बार बिहार सरकार में साल 2005 में खेल मंत्री बनाई गईं थी। नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। दुर्गावाहिनी से राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button