राजनीति

Bihar BJP Candidates List : भाजपा ने जारी की पहली सूची, 71 सीटों पर नाम घोषित, 11 विधायकों का टिकट कटा

Bihar BJP Candidates List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपनी पहली प्रत्याशी सूची (Bihar BJP Candidates List) जारी कर दी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से घोषित इस सूची में 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इस सूची में सामाजिक समीकरणों, संगठनात्मक संतुलन और जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी है।

https://youtu.be/S9g4tvfmaC8

पहली सूची में दोनों चरणों में मतदान होने वाली सीटें सम्मिलित हैं। भाजपा ने दो पूर्व सांसदों रामकृपाल यादव को दानापुर और सुनील कुमार पिंटू को सीतामढ़ी से प्रत्याशी बनाया है। वहीं बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके मिथिलेश तिवारी को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से टिकट मिला है। पार्टी ने नौ महिला उम्मीदवारों को शामिल कर आधी आबादी के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया है।

11 विधायकों का कटा टिकट, नए चेहरे को मौका

भाजपा (Bihar BJP Candidates List) ने इस बार 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है, जिनमें स्वर्णा सिंह भी शामिल हैं। उनकी जगह उनके पति और पूर्व आयकर अधिकारी सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा सीतामढ़ी से मिथलेश कुमार, रीगा से मोतीलाल प्रसाद, औराई से रामसूरत राय, राजनगर से रामप्रीत पासवान, कुम्हरार से अरुण सिन्हा, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, कटोरिया से निकी हेम्ब्रम, नरपतगंज से जयप्रकाश यादव, आरा से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव का टिकट काटा गया है।

61 विधायकों को मिला दोबारा मौका

पार्टी ने अपने 61 मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है। साथ ही 11 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं, जिससे संगठन में युवा ऊर्जा लाने का प्रयास किया गया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नामों पर अंतिम मुहर लगाई। इसी आधार पर सूची (Bihar BJP Candidates List) जारी की गई। कई युवा कार्यकर्ताओं और महिला नेत्रियों को टिकट देकर पार्टी ने संगठन के निचले स्तर पर जोश बढ़ाने का संदेश दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=zuj9nMJItc8

छह हारी सीटों पर प्रत्याशी बदले, महिला उम्मीदवारों को बढ़ावा

2020 में जिन छह सीटों पर भाजपा हारी थी – सिवान, दानापुर, बिक्रम, अरवल, औरंगाबाद और गुरुआ – उन पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं। हालांकि किशनगंज में पार्टी ने अपवाद स्वरूप स्वीटी सिंह को लगातार तीसरी बार मौका दिया है। पहली सूची में कई मौजूदा मंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री और दो पूर्व सांसदों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार को तेघरा और वैद्यनाथ प्रसाद को रीगा से टिकट मिला है।

Related Articles

Back to top button