देशराजनीति

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, चुनाव से पहले ही अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का दामन..

-राहुल गांधी की रैली में शामिल हुए अशोक तंवर

चंढ़ीगढ़। ashok tanwar joins congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज खत्म हो रहा है। इसके बाद 5 तारीख को वोटिंग होगी। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लडऩे वाले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हुए।

https://navpradesh.com/acb-raids-commissioners-house-2-lakh-cash-gold-11-kg-silver-13-plots-ias-officer-has-wealth-worth-crores/

हरियाणा (ashok tanwar joins congress) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अशोक तंवर को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि अशोक तंवर आज दोपहर 1.45 बजे बीजेपी प्रत्याशी की रैली में शामिल हुए और उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया। इसके बाद अशोक तंवर कांग्रेस के एक कार्यक्रम में दिखे। तब सब आश्चर्य चकित हो गए कि अभी कुछ देर पहले ही भाजपा रैली के बाद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

https://navpradesh.com/third-world-war-prediction-of-the-third-world-war-how-much-money-will-be-lost-if-war-happens-you-will-be-shocked-to-read-the-figure/

इस बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने लगातार शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में भाजपा प्रचार समिति के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर आज कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस ने कहा कांग्रेस परिवार में आपका फिर से स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

https://navpradesh.com/make-old-people-young-thousands-of-people-trapped-in-time-machine-couple-earned-crores/

कौन हैं अशोक तंवर?

अशोक तंवर का कांग्रेस से पुराना नाता है। वह 1999 में एनएसयूआई के सचिव थे और 2003 में इसके अध्यक्ष बने। 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। इसके बाद 2014 से 2019 तक अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। लेकिन 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस के बाद अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। इसके बाद वह 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गये। अशोक तंवर ने 2014 में सिरसा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस की कुमारी शैलजा से हार गए।

https://navpradesh.com/they-beg-all-day-and-stay-in-hotels-at-night-22-beggars-were-caught-by-the-police-this-millionaire-woman-has-so-much-wealth/

Related Articles

Back to top button