छत्तीसगढ़

Big Naxal Attack in CG : छत्तीसगढ़ में 13 बड़े नक्सली हमलों से धान का कटोरा हुआ लाल…हर विस्फोट में दर्जनों जवान शहीद…आकंड़े

रायपुर/नवप्रदेश। Big Naxal Attack in CG : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर कायरता की पराकाष्ठा को छुआ है। दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ा हमला किया जिसमें डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 10 जवान शहीद हो गए है। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है।

हर विस्फोट में दर्जनों जवान शहीद

नक्सलियों ने जब भी विस्फोट किया, हर विस्फोट में दर्जनों जवान शहीद हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी आ गया। कुछ साल पहले हुए बीजापुर हमले के बाद इसे हाल का सबसे बड़ा नक्सली हमला माना जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब नक्सलियों के हमले में इतनी बड़ी तादाद में जवान शहीद हुए हैं।

2 साल पहले 22 जवान हुए थे शहीद

3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। इन पर 350 से 400 नक्सलियों ने हमला किया था। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया गया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे। इस मुठभेड़ में नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था। बाद में जवान राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने रिहा कर दिया था।

घटना के बाद पहुंचे जवानों ने शहीद हुए जवानों के हथियार निकालकर सुरक्षित रखे।

13 बड़े हमले

1. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सबसे बड़ा नक्सली हमला 6 अप्रैल 2010 को हुआ था जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे।

2. 25 मई 2013 जीरम घाटी हमला हुआ था। उस हमले में नक्सलियों ने एक परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

3.  एक बार फिर 11 मार्च 2014 को जीरम घाटी पर हमला हुआ था जिसमें 14 जवान शहीद हो गए थे।

4. 12 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हमला हुआ था जिसमें 5 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी।

5.  अगस्त 2014 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे।

6. अप्रैल 2015 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में नक्सलियों के बिछाए बारुदी सुरंग के फटने से सुरक्षा बल के 4 जवान शहीद हो गए जबकि 8 घायल हो गए थे।

7.  मार्च 2017 में बस्तर में हुए नक्सली हमले में CRPF की 219वीं बटालियन के जवान शहीद हो गए थे।

8. मार्च 2017 में ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में  लैंडमाइन ब्लास्ट में CRPF के 7 जवान मारे गए।

9. पिछले महीने 11 मार्च को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था जिसमें 12 जवान शहीद हो गए थे।

10. अप्रैल 2017 को हुए नक्सली हमले में 25 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।

11. मार्च 2020 में सुकमा में हुए नक्सली हमले में डीआरजी-एसटीएफ के 17 जवान शहीद हुए थे और करीब 14 जवान घायल हुए थे।

12. अप्रैल 2021 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा बॉर्डर में हुए नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि कई जवान घायल भी हुए थे।

13. आज यानी 26 अप्रैल 2023 को हुए हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए, इसे इस साल का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button