Site icon Navpradesh

Big Breaking Shinzo Abe : पूर्व प्रधानमंत्री का अस्पताल में निधन, भाषण देते वक्त मारी गई थी गोली

Big Breaking Shinzo Abe,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस बात की पुष्टि जापान के मीडिया चैनल NHK ने कर (Big Breaking Shinzo Abe ) दी है। आज सुबह ही भाषण के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था। गोली उनके सीने पर लगी थी। जिसके बाद तुरंत उन्हे हार्ट अटैक भी  आ गया था। घटना स्थल पर उनका बहुत ज्यादा खून बह चुका था, लेकिन उन्हे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उन्होने आखिरी सांस ली। उसके निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

“मेरे प्रिय दोस्‍त शिंजो आबे पर हमले की खबर से चिंतित हूं। उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं और दुआए हैं: पीएम मोदी”

राहुल गांधी ने जताया दुख

“कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा कि हमले की सूचना पाकर वे हैरान हैं। राहुल ने आबे की सलामती की दुआ करते हुए लिखा कि उन्‍होंने भारत और जापान के रिश्‍तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।“

सपा प्रमुख अखिलेश यादव जताया दुख

‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए क़ातिलाना हमले की विश्व स्तर पर घोर निंदा की जानी चाहिए। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं जीवन के लिए कामना करते हैं। असहमति और नाखुश होने का तात्पर्य ये नहीं है कि लोग हिंसक हो जाएं।’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर जताया दुख

‘पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे पर हमले के समाचार से बेहद हैरान हूं। उनके और उनके परिवार के लिए दुआ करने वालों में भारत से उनके कई दोस्‍तों और शुभचिंतकों में मैं भी शामिल हूं।’

Exit mobile version