Big Breaking : बीरगांव नगर निगम में 15 वार्ड के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने लहराया परचम

Breaking news Navpradesh
रायपुर/नवप्रदेश। Birgaon Result : बीरगांव नगर निगम में कांटे की टक्कर देखि जा रही है। हालांकि 1 बजे तक घोषित हुए नतीजों में 40 में से 15 वार्ड के नतीजे आ चुके हैं। जिसमे कांग्रेस ने बाजी मारी है।
प्रथम चरण के बाद बीरगांव में 19 सीटों पर कांग्रेस, 9 में बीजेपी और 12 पर अन्य हैं। नतीजों के आधार पर कांग्रेस बीरगांव ( Birgaon Result ) में महापौर बनना तय मान रही है। लेकिन अभी भी नतीजे पूरे 40 वार्ड के नहीं आए हैं। रुझान कांग्रेस की ओर है इसलिए कांग्रेस में खुशी की लहर देखी जा रही है। कांग्रेस से जीते प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को मिठाई खिलाकर पटाखा फोड़ना भी शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि 2016 में बीरगांव को नगर निगम का दर्जा मिला था जिसके बाद पहली बार निगम चुनाव में भाजपा महापौर बनाने में कामयाब हुई थी। अम्बिका यदु को महापौर बनाया गया था। माना जा रहा है कि इस बार बाजी पलट सकती है और कांग्रेस के पार्षदों (Birgaon Result )में से ही महापौर चुना जायेगा।
वहीं नगर निगम चरोदा में कांग्रेस 22, बीजेपी 14 और अन्य तीन पर आगे चल रहे हैं। नगर निगम भिलाई में 22 कांग्रेस, 11 बीजेपी और 10 अन्य बढ़त पर है। नगर निगम रिसाली में कांग्रेस 16, बीजेपी 16 और अन्य 8 पर आगे हैं।