Site icon Navpradesh

Big Breaking Raigarh Bank Robbery : सात नहीं दस थे डकैती में शामिल, 19 लाख कैश 5.62 करोड़ गोल्ड भी बरामद

Raigarh Bank Robbery :

Raigarh Bank Robbery :

बलरामपुर पुलिस को मिली कामयाबी, 5 आरोपी गिरफ्तार 5 फरार, रायगढ़ पुलिस करेगी केस का खुलासा

रायपुर/रायगढ़/नवप्रदेश। Big Breaking Raigarh Bank Robbery : रायगढ़ में हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। साथ ही लूटी हुई नगदी भी जब्त कर ली गई है।

बलरामपुर में एसपी लाल उमेद की मदद से बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा है। सभी आरोपी वारदात के बाद झारखंड भागने की फिराक में थे। मामले में प्रयुक्त पिस्टल और चाकू समेत लूटी गई रकम समेत जूलरी भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक डकैती की घटना में 7 नहीं बल्कि 10 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस कह रही है इनमे से फ़िलहाल बलरामपुर पुलिस अधीक्षक की टीम ने 5 को अरेस्ट किया है और अभी भी 5 आरोपी फरार है।

19 लाख नगदी, 5.62 करोड़ का गोल्ड की डकैती

मंगलवार की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच एक्सिस बैंक में आधा दर्जन डकैतों ने हथियार के दम पर मैनेजर को जख्मी कर चार करोड़ 19 लाख नगदी, तीन किलों सोना करीब 5 करोड़ 62 लाख की डकैती कर फरार हो गए थे।

इन अफसरों की टीमों ने कर राखी थी फील्डिंग

घटना के बाद आईजी अजय यादव, डीआईजी रामगोपाल गर्ग एसपी सदानंद मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज के बाद पुलिस ने रायगढ़, बलरामपुर सहित बिलासपुर संभाग की पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। बलरामपुर एसपी भी टीम को निर्देशित कर जुट गए और अरेस्ट करने में सफल भी हुए।

क्रेटा कार से हुआ डकैतों का भांडाफोड़

पुलिस को आशंका थी कि सभी डकैत झारखंड औऱ बिहार के हो सकते है। बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह भी इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए थे। पुलिस को मंगलवार घटना वाली रात जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही क्रेटा को बलरामपुर में देखा गया है।

तत्काल पुलिस हरकत में आई और रामानुजगंज के पास क्रेटा को घेराबंदी कर रुकवाया गया। क्रेटा कार सवार दो डकैत को पकड़ा गया। सख्ती से पूछाताछ में अपने अन्य साथियों को ट्रक में नगदी रख भागने की जानकारी दी।

पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात 1 बजे बलरामपुर से 40 किलोमीटर दूर रंका झारखंड से ट्रक के साथ तीन आरोपी को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से डकैती की पूरी रकम भी बरामद की गई है। साथ ही दो हैंडमेड वैपन भी बरामद की गई है।

पुलिस से बचने तीन आरोपी ट्रक में नगदी रख झारखंड की ओर जा रहे थे। बलरामपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को रायगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए आरोपी झारखंड और बिहार के है।

रायगढ़ पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले में खुलासा करेगी। पुलिस के मुताबिक पैसा और सोना का बंटवारा करने से पहले पूरा माल और आधे आरोपी पुलिस के कब्जे में है।

Exit mobile version