छत्तीसगढ़राजनीति

Big Breaking : बीरगांव मतगणना में राजनीतिक बवाल, आपस में भिड़े कांग्रेस,भाजपा और जोगी कांग्रेस के नेता….

रायपुर/नवप्रदेश। Municipal Election : बीरगांव नगर निगम चुनाव के मतगणना में कांग्रेस सभी सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। लेकिन इस बीच राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के बीच झड़प की भी खबर आ रही है।

भाजपा और जोगी कांग्रेस के बीच में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वार्ड नंबर 31 के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। प्रशासन के अधिकारीयों ने बीस बचाव किया तो मामला शांत हुआ।

बीरगांव में भाजपा की पूर्व महापौर अंबिका यदु ने वार्ड क्रमांक 11 की मत पेटी खुला होने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा मचाया। अंबिका के आरोप का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सभापति योगेंद्र सोलंकी ने साफ तौर पर गड़बड़ी से इनकार भी किया है। कांग्रेस ने माहौल खराब करने का आरोप भाजपा पर लगाया है।

इसके साथ ही बीरगांव मतगणना में अभी तक किसी भी दल ने जीत दर्ज नहीं किया है। हालांकि मतगणना शुरू हुए 2 घंटे बीत चुके हैं इस बीच 40 सीटों में से 13 पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। भाजपा 6 वार्ड पर और 3 वार्ड पर जोगी कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। इस तरह कांग्रेस प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर भाजपा और तीसरे स्थान पर जोगी कांग्रेस है। अभी तक बीरगांव के नतीजे स्पष्ट नहीं हुए हैं।

Related Articles

Back to top button