छत्तीसगढ़
BIG BREAKING: राजधानी रायपुर में 24 तक बढ़ा लॉकडाउन, मिलेगी सुविधाएं..

रायपुर/नव प्रदेश। Raipur Lockdown: राजधानी रायपुर में 24 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बीते चार दौर के लॉकडाउन के बाद अब पांचवे दौर का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। यह लॉकडाउन रियायतों भरा रहेगा।
इन रियायतों में राजधानी (Raipur Lockdown) में दुकानों के खुलने का समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में चौथे चरण का लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे खत्म हो जाएगा।
बीते दो दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने व्यापारियों और सभी कलेक्टरों की बैठक की थी। जिसमें प्रदेश के जिलों में रियायतों भरा लॉकडाउन लगाने के आदेश कलेक्टरों को दे दिए थे। जिसको लेकर अलग-अलग जिलों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने की खबर आ रही है।
इस दौरान सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजन पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे



