BIG BREAKING: बड़ा बिजनेस के CEO और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज; दूसरी पत्नी को बेरहमी से पीटा..

BIG BREAKING: बड़ा बिजनेस के CEO और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज; दूसरी पत्नी को बेरहमी से पीटा..

BIG BREAKING: FIR registered against Bada Business CEO and motivational speaker Vivek Bindra; Beaten the second wife brutally.

dr vivek bindra wife

-यानिका को कमरे में बंद कर दुव्र्यवहार और पिटाई करने आ आरोप

नोएडा। dr vivek bindra wife: अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा में मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत उनकी दूसरी पत्नी के भाई ने दी है। आरोप है कि विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी यानिका को कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की। विवेक बिंद्रा ने यानिका के साथ दुव्र्यवहार कर उन्हें शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया था।

शिकायत के मुताबिक विवेक ने यानिका के बाल खींचे और चेहरे पर कई चोट के निशान नजर आ रहे है। उसका मोबाइल टूट गया था। इस पिटाई में यानिका के कान का पर्दा फट गया। इसके बाद विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज किया गया है।

विवेक की 6 दिसंबर को यानिका से शादी हुई थी। इसके बाद 8 दिसंबर को मारपीट की यह घटना घटी। इसके बाद यानिका का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यानिका के भाई ने 14 दिसंबर को विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। घटना शुक्रवार शाम की है। इसमें विवेक बिंद्रा का सोसायटी के गेट पर अपनी पत्नी से बहस करते हुए वीडियो सामने आया है। ये वीडियो अब वायरल हो गया है।

पहली पत्नी से कोर्ट विवाद

विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकिंग और कंसल्टेंसी में काम करते हैं। लेकिन वह अपने जीवन को सुचारु रूप से चलाने में सफल नहीं हो सके। उनका अपनी पहली पत्नी गीतिका सभरवाल से भी विवाद चल रहा है। फिलहाल ये विवाद कोर्ट में है। गीतिका का आरोप है कि उसके पति विवेक से उसकी जान को खतरा है। दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। दोनों का एक बेटा भी है। पहली पत्नी से विवाद के बाद विवेक ने यानिका से दूसरी शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *