छत्तीसगढ़राजनीति

Big Breaking : बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस ने खोला खाता, निगम और पालिका में कड़ा मुकाबला जारी….

रायपुर/नवप्रदेश। Municipal Vote Counting : 15 निकायों के मतगणना में अब तक यानी 12 बजे तक कांग्रेस कुल मिलाकर भाजपा पर हावी रही। लेकिन नगर निगम क्षेत्रों में भाजपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रखी है। वहीँ नगर पंचायत में कांग्रेस ने लगभग जीत हासिल कर लिया है। लेकिन नगर पालिका में अभी भी कशमकश जारी है।

भिलाई में हंगामा

भिलाई नगर निगम के मतगणना केंद्र में हंगामा काफी देर से चल रहा है। एजेंट्स को अंदर नहीं जाने देने पर प्रत्याशियों और एजेंटों ने हंगामा शुरू कर दिया है। काउंटिंग रूम में अव्यवस्था को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और वही एसपी कलेक्टर मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं। भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड में चुनाव हुआ है। प्रत्याशियों का सीधे तौर पर आरोप है कि सत्ता और निर्वाचन आयोग में सांठगांठ है, यही कारण है कि मतगणना स्थल को छोटे से कमरे में सिमटा दिया गया है।

ये हैं अब तक के रुझान और नतीजे

अभी तक नगर निगम रिसाली में 40 में से 9 के रुझान हैं, जिसमें कांग्रेस 3, भाजपा 2 और अन्य 4 पर बढ़त बनाई हुई है। भिलाई नगर निगम में कांग्रेस 2, बीजेपी 1 पर आगे चल रही है। भिलाई चरोदा निगम में 27 पर कांग्रेस, 11 पर बीजेपी और 2 पर अन्य बढ़त में है। जामुल नगर पालिका में बीजेपी 8 वार्डों में बढ़त बनाकर रखी है और कांग्रेस 2 वार्ड में और जेसीसीजें 3 वार्ड में बढ़त बनाई हुई है। जामुल में त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है।

बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस 15, भाजपा 8 जेसीसीजे 8 और अन्य 9 बढ़त पर हैं। बीरगांव नगर निगम का पहला परिणाम कांग्रेस के कहते में गया है। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

सारंगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस 9 और बीजेपी 1 में बढ़त बनाई हुई है।

खैरागढ़ नगर पालिका में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी 10 वार्ड पर और कांग्रेस ने 9 वार्डों में अपनी जीत दर्ज की है। वही एक वार्ड में टाई हुआ है यानी बराबरी का मुकाबला रहा।

Related Articles

Back to top button