MP कांग्रेस को बड़ा झटका, दतिया विधायक राजेन्द्र भारती भाजपा में होंगे शामिल

MP कांग्रेस को बड़ा झटका, दतिया विधायक राजेन्द्र भारती भाजपा में होंगे शामिल

Big blow to MP Congress, Datia MLA Rajendra Bharti will join BJP

Rajendra Bharti will join BJP

रवीन्द्र मिश्र
नई दिल्ली। Rajendra Bharti will join BJP: दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती नवरात्रि के पहले दिन 3 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। इतना ही नहीं, 7 अक्टूबर को भारती को मंत्री पद की शपथ भी दिलाए जाने की संभावना है। दतिया की राजनीति में इससे बड़ा उलटफेर होगा तो वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बड़े झटके के रूप में भी देखा जा रहा है।


दरअसल, राजेन्द्र भारती (Rajendra Bharti will join BJP) ने भाजपा की आंधी में भी प्रदेश के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया सीट से 7742 वोटों से शिकस्त दी है। मध्यप्रदेश की सियासत में नरोत्तम मिश्रा का बड़ा नाम रहा है और इस सीट से वे लगातार चुनाव भी जीत रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें राजेन्द्र भारती ने पटखनी दे दी है। भारती के भाजपा में शामिल होने का प्रमुख कारण यह है कि उनके राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े नेता से पारिवारिक संबंध हैं और इसके कारण ही उनके भाजपा में शामिल होने का रास्ता प्रशस्त हुआ है। 64 साल के भारती ने एलएलबी तक पढ़ाई की है।

वह दतिया में कृषि ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष (1984-2007) भी रह चुके हैं। साथ ही राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के 5 साल तक उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा अनुशासन समिति में प्रशासनिक विभागों के सदस्य, आरोप-पत्र समिति और मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *