छत्तीसगढ़

Big Announcement For Agniveers : दिल्ली रवानगी से पूर्व विष्णु सरकार का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान

पुलिस आरक्षक, वनरक्षक, जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता

रायपुर/नवप्रदेश। Big announcement for Agniveers : देशभर में अग्निवीरों को लेकर सियासत के बीच शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान कर दिया है। श्री साय शुक्रवार की शाम नई दिल्ली रवाना हो गए। वे शनिवार को सुबह 9 बजे नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल उपस्थित होंगे।

मुख्यमंत्री साय बैठक में छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं, चुनौतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और डिजिटल अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, वे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1816820213893202331

Related Articles

Back to top button