खेलछत्तीसगढ़

Bhilai Steel Half Marathon : निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र के हाथों शुरू हुई भिलाई स्टील हाफ मैराथन, 3000 धावकों की दमदार दौड़

नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा (Bhilai Steel Half Marathon) बनाने के उद्देश्य से Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant द्वारा 08 फरवरी 2026 को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में “भिलाई स्टील हाफ मैराथन” का भव्य आयोजन किया गया। इस मेगा फिटनेस इवेंट में लगभग 3,000 पंजीकृत धावकों ने भाग लेकर ‘फिट इंडिया’ के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाया।

https://www.youtube.com/watch?v=dEhdt2JKYjo

मैराथन का शुभारंभ निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। आयोजन में 21.09 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर दौड़ की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। 21.09 किमी दौड़ सुबह 6 बजे, 10 किमी 6:30 बजे और 5 किमी दौड़ 6:45 बजे प्रारंभ हुई। सभी रेस शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम से शुरू होकर भिलाई टाउनशिप के निर्धारित मार्गों से होती हुई वहीं समाप्त हुईं।

Bhilai Steel Half Marathon
Bhilai Steel Half Marathon

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) कमल भास्कर, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में शहरवासी (Bhilai Steel Half Marathon) उपस्थित रहे।

Bhilai Steel Half Marathon
Bhilai Steel Half Marathon

अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी महापात्र ने कहा कि भिलाई सहित देश-विदेश से आए धावकों को एक साथ फिटनेस का उत्सव मनाते देखना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हर प्रतिभागी अपने आप में विजेता है, क्योंकि उन्होंने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश समाज तक पहुंचाया है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य के लिए समर्पित करने का आह्वान करते हुए ‘फिट इंडिया आंदोलन’ को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Bhilai Steel Half Marathon
Bhilai Steel Half Marathon

आठ लाख की पुरस्कार राशि, विजेताओं को किया गया सम्मानित

मैराथन के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कुल 8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रत्येक श्रेणी और आयु वर्ग के शीर्ष 10 विजेताओं को नगद पुरस्कार, स्मृति-चिह्न, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=h6EuAqqDqSk

21.9 किमी पुरुष (18–45 वर्ष) वर्ग में आरिफ अली प्रथम (Bhilai Steel Half Marathon) रहे, जबकि महिला वर्ग में मुन्नी देवी ने पहला स्थान हासिल किया। 10 किमी और 5 किमी दौड़ में भी पुरुष एवं महिला वर्ग के धावकों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, नगर सेवाएं, जिला पुलिस, ट्रैफिक विभाग, सीआईएसएफ जवानों और वॉलंटियर्स के सहयोग से आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाया गया।

Related Articles

Back to top button