छत्तीसगढ़

Bhilai Alcohol Party Fight : शराब की महफिल में विवाद, बर्खास्त सिपाही ने थप्पड़, इंस्पेक्टर ने फायरिंग की कोशिश, बाल-बाल बचा

दुर्ग जिला मुख्यालय के एक मोहल्ले में रविवार देर रात शराब की महफिल उस समय खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई, जब एक बर्खास्त सिपाही ने पुलिस के एक इंस्पेक्टर को थप्पड़ (Bhilai Alcohol Party Fight) जड़ दिया और जवाब में इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली बर्खास्त सिपाही को छूती हुई निकल गई और वह बाल-बाल बच गया।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

जानकारी के अनुसार, बर्खास्त सिपाही पर महादेव ऑनलाइन सट्टा चलाने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महफिल में पुलिस विभाग के कुछ चर्चित अधिकारी-कर्मचारी, असामाजिक तत्व और कुछ सफेदपोश राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी शराब के नशे में जाम पर जाम छलका रहे थे।

घटना तब शुरू हुई जब बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को बीयर की बोतल थमाई, जिसे इंस्पेक्टर ने जमीन (Bhilai Alcohol Party Fight) पर पटक दिया। यह देख गुस्साए सिपाही ने जोरदार तमाचा जड़ दिया।

थप्पड़ लगते ही माहौल गर्म हो गया और इंस्पेक्टर ने आवेश में अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। गोली बर्खास्त सिपाही के बगल से निकल गई और वह बच निकला। सीसीटीवी फुटेज घटना के अगले दिन डिलीट कर दिया गया, जिससे संदेह और बढ़ गया है। फिलहाल दोनों ही पक्षों का बयान नहीं आया है।

https://youtu.be/5wzhZtXTIoo

सीसीटीवी फुटेज डिलीट

शराब की महफिल में बर्खास्त सिपाही और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच हाथापाई (Bhilai Alcohol Party Fight) हुई। बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा, जवाब में इंस्पेक्टर ने रिवाल्वर से फायरिंग की। गोली बगल से निकल गई और सिपाही बाल-बाल बचा। घटना में कई अधिकारी और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने से घटना पर विवाद बढ़ा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button