छत्तीसगढ़

Bharose ka Sammelan : भरोसे का सम्मेलन में पहुंचे प्रियंका और भूपेश, 129 करोड़ के विकास कार्य किए जनता को अर्पित

जगदलपुर/नवप्रदेश। Bharose ka Sammelan : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को बस्तर पहुंची। वह दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर आई हैं। दोनों नेता लालबाग में आयोजित कांग्रेस के ‘भरोसे के सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे। बस्तरिया संस्कृति नाचा के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल में भूपेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो की प्रदर्शनी प्रियंका गांधी ने देखी। खुद भूपेश बघेल ने उन्हें ब्रीफिंग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें सभी नेताओं और मंत्रियों से मिलवाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।  सम्मेलन में संभाग के सातों जिलों से महिलाएं भी पहुंची।

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हुए थे। वहां से प्रियंका गांधी के साथ फ्लाइट से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उतरे और दोपहर में लालबाग मैदान पहुंचे। भरोसे के इस सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ भी किया। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर लौट गए। इस दौरे और कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे। 

गांधी-नेहरू परिवार के बस्तर संस्मरण की लगी फोटो प्रदर्शनी

सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना था। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया। लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी मनचस्त हुई थी।

Related Articles

Back to top button