देशराजनीति

Bharat Jodo Yatra : राहुल की यात्रा अंतिम पड़ाव पर… लाल चौक में बड़ा कटआउट के साथ स्वागत को तैयार… देखें तस्वीरें

श्रीनगर/नवप्रदेश। Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की। राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सुबह 10:45 बजे यात्रा शुरू की।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान महिलाओं समेत कांग्रेस समर्थकों ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों के हाथों में पार्टी के झंडे भी दिखाई दिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा शहर के सोनवार क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। जहां लाल चौक पर राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे।

jagran

लाल चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया है। लाल चौक के बाद भारत जोड़ो यात्रा शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क भी जाएगी। जहां इस यात्रा का अंत होगा।

jagran

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में समापन होगा। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू हुई और देश भर के 75 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची। राहुल गांधी सोमवार को एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button