Bhagwant Mann Wedding : शादी के बंधन में बंधे भगवंत मान और गुरप्रीत कौर, खास लोग हुए शामिल, देखें तस्वीरें

Bhagwant Mann Wedding : शादी के बंधन में बंधे भगवंत मान और गुरप्रीत कौर, खास लोग हुए शामिल, देखें तस्वीरें

Bhagwant Mann Wedding,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में खास लोग ही शामिल हुए थे। गोल्डन सेरवानी में भगवंत मान और सुर्ख लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में भगवंत मान की दूसरी पत्नी भी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

भगवंत मान की शादी हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुआ। यह शादी उनके सरकारी बंगले में हुई। दरअसल, 48 साल के भगवंत मान का उनकी पत्नी के साथ 2015 में तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं।

भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर का निक नेम गोपी है और वे पेहवा कस्वे की रहनेवाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। गुरप्रीत अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता हरजिंदर कौर हाउस वाइफ हैं।

बताया जाता है कि भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि उनका बेटा फिर से अपना घर बसाए। भगवंत मान की मां और उनकी बहन ने लड़की को पसंद किया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *