Bhagwant Maan Sarkar : विभागों का हुआ बंटवारा, देखें- किस मंत्री को दिया क्या जिम्मा

Bhagwant Maan Sarkar : विभागों का हुआ बंटवारा, देखें- किस मंत्री को दिया क्या जिम्मा

Bhagwant Maan Sarkar: The division of departments, see- which minister was given the responsibility

Bhagwant Maan Sarkar

चंडीगढ़। Bhagwant Maan Sarkar : पंजाब की भगवंत मान सरकार में शपथ लेने के साथ ही विभागों का बंटवारा भी हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद राज्य का गृह विभाग संभालेंगे।

इसके अलावा हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री, डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री, हरजोत एस बैंस को कानून एवं पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। 

बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट (Bhagwant Maan Sarkar) में शनिवार को एक महिला समेत दस विधायकों को शामिल किया गया था। बाद में विस्तार के लिए सात बर्थ खाली छोड़ दी गई हैं।

सोमवार को हुए विभागों के बंटवारे में डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया गया है।

इसके अलावा कुलदीप सिंह धालीवाल को (Bhagwant Maan Sarkar) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री और ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल के साथ-साथ आपदा मंत्रालय दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *