छत्तीसगढ़

BF Killed GF : बिलासपुर से कोटा गई थी NEET की कोचिंग के लिए, इंस्टाग्राम पर बना बॉयफ्रेंड, फिर हो गया मर्डर

कोटा, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 17 साल की लड़की राजस्थान के कोटा NEET की कोचिंग के लिए गई (BF Killed GF) थी। लेकिन वहां उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की का शव जंगल में मिला। लगभग दो महिने पहले ही लड़की कोचिंग के लिए आई (BF Killed GF) थी। लड़की की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई और लड़का गुजरात से हत्या के महज दो दिन पहले लड़की से मिलने (BF Killed GF) भी आया था।

लेकिन लड़की अचानक से गायब हो गई जब पुलिस ने कोचिंग और होस्टल के सीसीटीवी खंगाले तो लड़की स्कूटी पर एक लड़के के साथ कहीं जाती हुई दिखी। जिसके बाद लड़की 2 दिनों से गायब थी।

कोटा आने के बाद लड़की अपने घर वालों से रोज फोन पर बात करती थी। लेकिन 2 दिन से लड़की का फोन लगातार बंद आ रहा था, तब घरवालों ने कोटा पुलिस ने संपर्क किया।

पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की जंगलों की तरफ जाती हुई दिखी थी। जब जंगलों में छानबीन शुरू की वहां लड़की का शव मिला।

जांच में पता चला कि गुजरात से आए लड़के, मृतिका से मिलने से पहले शराब पी थी। जंगल में जाने के बाद भी लड़के ने शराब पी थी। जिसके बाद वह इस घटना के वक्त गुजरात वापस चला गया।

लेकिन कोटा पुलिस ने लड़के को गुजरात से धर दबोचा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button