Betting App : राजधानी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े खेल का खुलासा, तीन पैनल चलाने वाले नमन और आयुष गिरफ्तार

रायपुर में ऑनलाइन सट्टे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मंगलवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई। तेलीबांधा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद कारोबार और सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई नामों को लेकर शहर में हलचल तेज हो गई है। पुलिस की दबिश के बाद कई संदिग्धों में भी बेचैनी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा (Betting App) चला रहे थे। कार्रवाई के बाद अब शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा कारोबार से जुड़े लोगों के नाम भी चर्चा में आने लगे हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार

पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 9 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन सट्टे की तीन अलग अलग वेबसाइट चला रहे थे और मास्टर आईडी के जरिए लोगों को जोड़ते थे।

तीन पैनल के जरिए चल रहा था नेटवर्क (Betting App)

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी तीन पैनल 777 नाम से सट्टा संचालन कर रहे थे। अलग अलग आईडी बनाकर खिलाड़ियों को जोड़ा जाता था और सोशल मीडिया व मैसेजिंग एप के जरिए नेटवर्क फैलाया जा रहा था। पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई।

करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज मिले

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

कारोबारियों से जुड़ सकते हैं तार (Betting App)

शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

दो कार और मोबाइल जब्त

तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में नमन जग्गी, आयुष जैन, मोहम्मद सरफराज समेत कई लोगों के खिलाफ मामला (Betting App) दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 2 कार, 5 मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

पहले भी हुई थी बड़ी गिरफ्तारी

इससे पहले 17 अप्रैल को ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ 6 और आरोपी भी पकड़े (Betting App) गए थे। जांच में सामने आया था कि उसने ऑनलाइन सट्टे के लिए अलग वेबसाइट शुरू की थी और सोशल मीडिया के जरिए हाई प्रोफाइल लोगों तक नेटवर्क फैलाया जा रहा था। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version