Best Oil For High Cholesterol : अपनी रसोई में आज ही बदलें कुकिंग ऑयल, ये 5 तेल नसों से खींच लेंगे सारा ‘बैड फैट’

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और ऑयली फूड की वजह से शरीर में ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ (LDL) का स्तर बढ़ना एक गंभीर समस्या (Best Oil For High Cholesterol) बन गई है। कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो धीरे-धीरे नसों की दीवारों पर जमा होकर उन्हें ब्लॉक कर देता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तेल का पूरी तरह परहेज करने के बजाय ‘सही तेल’ का चुनाव करना ज्यादा फायदेमंद होता है। खाने में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम करके और गुड फैट वाले तेलों को शामिल करके आप अपनी नसों को साफ रख सकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बना सकते हैं।
हार्ट के लिए ‘अमृत’ हैं अलसी और जैतून के तेल (Best Oil For High Cholesterol)
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अलसी का तेल (Flaxseed Oil) सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 के साथ-साथ पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो दिल की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इसके अलावा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) में कैफिक और फेरुलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने (Best Oil For High Cholesterol) से रोकते हैं। जैतून के तेल का इस्तेमाल सलाद की ड्रेसिंग या धीमी आंच पर खाना पकाने के लिए करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जिन लोगों को फैट से पूरी तरह बचने की सलाह दी जाती है, उनके लिए भी ऑलिव ऑयल एक सुरक्षित विकल्प है।
रोजाना कुकिंग के लिए मूंगफली, तिल और राइस ब्रान ऑयल के फायदे
भारतीय खान-पान के हिसाब से मूंगफली का तेल (Peanut Oil) भी एक अच्छा चुनाव है क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। वहीं, चावल की भूसी से बना ‘राइस ब्रान ऑयल’ और सरसों का तेल भी खाना पकाने के लिए संतुलित (Best Oil For High Cholesterol) माने जाते हैं।
अगर आप सर्दियों में खाना बना रहे हैं, तो तिल का तेल (Sesame Oil) सबसे अच्छा है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है और तासीर में गर्म होता है। महज एक चम्मच तिल के तेल में भरपूर मात्रा में गुड फैट होता है जो नसों को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। सही तेल के चुनाव के साथ-साथ मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।



