स्वास्थ्य

Beetroot Side Effects : कच्चा चुकंदर खाने से पहले जान लें ये खतरे, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके और सही मात्रा में न खाया (Beetroot Side Effects) जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कई लोग सलाद में कच्चा चुकंदर शामिल करके खाते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे चुकंदर का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।

पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं

कच्चा चुकंदर कुछ लोगों की पाचन प्रणाली पर भारी पड़ सकता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर होती है, उन्हें कच्चा चुकंदर खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

किडनी स्टोन के मरीज रहें सावधान

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। यही कारण है कि किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को कच्चे चुकंदर का सेवन सीमित या पूरी तरह से बंद करने की सलाह (Beetroot Side Effects) दी जाती है। अधिक ऑक्सलेट शरीर में पथरी बनने की संभावना को बढ़ा सकता है।

बैक्टीरिया का खतरा भी हो सकता है

चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है, जो सीधे मिट्टी में उगती है। यदि इसे अच्छी तरह धोकर या पकाकर नहीं खाया जाए तो इसमें मौजूद मिट्टी के बैक्टीरिया शरीर में जाकर संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

ऐसे करें चुकंदर का सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चुकंदर को उबालकर या हल्का पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित (Beetroot Side Effects) माना जाता है। इसके अलावा इसे सीमित मात्रा में ही आहार में शामिल करना चाहिए। खाली पेट चुकंदर खाने से भी कुछ लोगों को असहजता हो सकती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही सेवन करना बेहतर है।

Related Articles

Back to top button