मिस वल्र्ड बनीं, क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई कितनी हुई है ?

मिस वल्र्ड बनीं, क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई कितनी हुई है ?

Became Miss World, do you know Priyanka Chopra's education?

priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी से हॉलीवुड में अपनी छाप छोडऩे वाली प्रियंका के आज लाखों प्रशंसक हैं। प्रियंका को आज कई युवा महिलाएं एक प्रेरणा के रूप में देखती हैं। क्या आप जानते हैं प्रियंका की पढ़ाई कितनी हुई है? आइए देखते हैं

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बरेली शहरों में हुई। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे। इसलिए उन्हें पोस्टिंग के लिए अलग-अलग शहरों में जाना पड़ता था। हर पोस्टिंग के साथ प्रियंका का स्कूल बदलता जा रहा था।

प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मार्टिनियर गल्र्स कॉलेज, लखनऊ और सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज और आर्मी स्कूल, बरेली से प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई संयुक्त राज्य अमेरिका से की।

आगे की पढ़ाई के लिए माता-पिता ने प्रियंका को उसकी मौसी के पास भेज दिया। अमेरिका में प्रियंका ने अपनी आगे की पढ़ाई लोवा के मैसाचुसेट्स जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल से की।

प्रियंका की शिक्षा केवल 12वीं तक थी। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में सांइस में प्रवेश लिया। लेकिन मिस वल्र्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद प्रियंका ने कॉलेज छोड़ दिया। मिस वल्र्ड बनने के बाद प्रियंका को बॉलीवुड से कई ऑफर मिलने लगे। वैसे तो प्रियंका ने 12वीं तक पढ़ाई की है, लेकिन वह हिंदी के साथ अंग्रेजी, तमिल, मराठी भी जानती हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *