छत्तीसगढ़

Bastar Naxal Operations : स्तर में नक्सलवाद पर जीत, विकास और शांति की नई राह : मुख्यमंत्री

बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों (Bastar Naxal Neutralization) ने नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता हासिल की है। अभियान में 14 माओवादी तत्वों को न्यूट्रलाइज़ किया गया। सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, लगातार दबाव और मज़बूत जमीनी पकड़ के चलते माओवादी नेटवर्क तेजी से ढह रहा है। जनता और प्रशासन के सहयोग से बस्तर में अब हिंसा की जगह विश्वास और सुरक्षा का माहौल बन रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में नक्सल प्रभाव कम होता जा रहा है। बीजापुर और सुकमा में सुरक्षा बलों की लगातार और प्रभावी रणनीति के चलते माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग और सतत निगरानी ने यह सुनिश्चित किया है कि अब हिंसा का कोई रास्ता नहीं बचा है।

बस्तर अब भरोसे, विकास और सुरक्षा के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता, सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

https://youtu.be/bT_osYGZanU

सरकार का संदेश स्पष्ट है। जो अब भी हिंसा का रास्ता चुन रहे हैं, उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए, पुनर्वास नीति अपनानी चाहिए और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लौटना चाहिए। अन्यथा, सुरक्षा बल अपने दायित्व का पालन करने के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध हैं। अब बस्तर में नक्सलवाद की अंधेरी रात का अंतिम चरण है और विश्वास, विकास और सुरक्षा का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है।

Related Articles

Back to top button