Bastar Division Teachers : बस्तर संभाग के शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, 23 फरवरी को अंतिम आदेश

बस्तर संभाग में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पात्र शिक्षकों की सूची जारी (Bastar Division Teachers) कर दी है, जिससे अब अंतिम आदेश की राह साफ हो गई है।

जगदलपुर में संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जारी इस सूची में 01 अप्रैल 2024 की वरिष्ठता के आधार पर कुल 1595 शिक्षकों को पदोन्नति के लिए पात्र माना गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों के मुकाबले दोगुनी संख्या में शिक्षकों की सूची जारी की गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की अड़चन न आए।

https://www.youtube.com/watch?v=Qg6Pvcyhpj8

जारी आंकड़ों के अनुसार पात्रता सूची में सर्वाधिक नाम टी (ट्राइबल) संवर्ग के शिक्षकों (Bastar Division Teachers) के हैं। टी-संवर्ग (एलबी) के 1300 शिक्षक और टी-संवर्ग (नियमित) के 235 शिक्षक सूची में शामिल हैं। वहीं ई (एजुकेशन) संवर्ग से नियमित और एलबी श्रेणी के 30-30 शिक्षक, कुल 60 शिक्षक पात्र पाए गए हैं। यह सूची संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

पदोन्नति प्रक्रिया के अगले चरण में 13 फरवरी तक पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली, चल-अचल संपत्ति विवरण और मतांकन की प्रक्रिया पूरी (Bastar Division Teachers) की जाएगी। इसके बाद 20 फरवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित होगी, जबकि 23 फरवरी को अंतिम पदोन्नति आदेश जारी किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=FvhC5XZ64Js

विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से उनकी पसंद के अनुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया 2 मार्च से 5 मार्च के बीच होगी और 6 मार्च को शिक्षकों को नए विद्यालयों में पदस्थापना दी जाएगी। पात्रता सूची जारी होने के बाद बस्तर संभाग के शिक्षकों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Exit mobile version