छत्तीसगढ़

Basna Salkhndh Mahalakshmi Poojan : मुख्यमंत्री बसना–सलखंड में मां महालक्ष्मी पूजन में शामिल, ग्राम में बनेगा महतारी सदन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को महासमुंद जिले के बसना (Basna Salkhndh Mahalakshmi Poojan) तहसील अंतर्गत ग्राम सलखंड पहुंचे, जहां ग्रामीणों द्वारा आयोजित मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

https://youtu.be/H654eA-QJ6c

ग्राम सलखंड को मिली दो बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री ने ग्राम सलखंड में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही एनीकेट निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और यहां की परंपराओं को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

गांव की सांस्कृतिक पहचान

सीएम साय ने कहा— “अगहन मास अन्न, धन और समृद्धि का प्रतीक है। मां महालक्ष्मी केवल धन ही नहीं, बल्कि सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद देती हैं। उन्होंने सलखंड गांव की 25 वर्षीय धार्मिक परंपरा और यहां आयोजित मेले को सामाजिक एकता, भाईचारे और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली विरासत बताया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

केंद्र के सहयोग से तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और महिला सशक्तिकरण में केंद्र सरकार के सहयोग से उल्लेखनीय उपलब्धियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ को 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिली है। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

https://youtu.be/Me1h37lIppk

समरसता और राष्ट्रीय विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने कहा “छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के सदस्यों की दूरदृष्टि और प्रयासों से ही आज एक विकसित होते प्रदेश की नींव पड़ी। संविधान की भावना—निष्ठा, समानता और समरसता—के साथ हमें विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button