Bangladesh Epicenter Quake : कोलकाता में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बंगाल के कई जिलों में झटके, केंद्र बांग्लादेश में

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार दोपहर करीब 1:20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस (Bangladesh Epicenter Quake) किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। झटके केवल कोलकाता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि राज्य के कई अन्य जिलों में भी कंपन महसूस किया गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में बताया जा रहा है।
झटकों के दौरान कई लोग एहतियातन घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
नेपाल में भी महसूस हुए झटके
इससे पहले शुक्रवार तड़के नेपाल के पूर्वी हिस्से में भी भूकंप (Bangladesh Epicenter Quake) आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र संखुवासभा जिले में था, जो काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। तड़के 3:18 बजे आए इस झटके से संखुवासभा, भोजपुर, पंचथर, तेहरथुम और ताप्लेजंग जिलों में कंपन महसूस किया गया।
सिक्किम में दो झटके
गुरुवार को सिक्किम में भी भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए थे। पहला झटका 4.6 तीव्रता का था, जिसका केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद दोपहर 12:17 बजे 3.5 तीव्रता का दूसरा झटका मांगन जिले में महसूस किया गया।
पूर्वी भारत और पड़ोसी देशों में लगातार दर्ज हो रही भूकंपीय गतिविधियों ने लोगों की चिंता (Bangladesh Epicenter Quake) बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की सक्रियता के कारण समय-समय पर इस तरह के झटके महसूस होते रहते हैं।



